पूर्व मुख्यमंत्री ने समझाया तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास का महत्व

जोधपुर (राजस्थान) : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा ‘वर्तमान परिवेश में शिक्षा से ही विकास संभव है। युवाओं को तकनीकी शिक्षा हासिल कर अपना कॅरिअर बनाना चाहिए।’ वे मंगलवार को माली संस्था की ओर से रामबाग परिसर में आयोजित छात्रवृत्ति एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि सावित्री बा फुले देश की प्रथम शिक्षित महिला थी। उन्होंने विषम परिस्थितियों में कार्य किया और बालिका शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किया। गहलोत ने कहा कि अपने विजन को दिखाते हुए युवाओं को आगे बढ़ना चाहिए। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी है। गहलोत ने माली संस्थान द्वारा रोजगारोन्मुखी एवं तकनीकी ज्ञान को लेकर किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

स्वावलंबन कौशल विकास का महत्व समझाया

इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गहलोत ने युवाओं का उत्साह बढ़ाया। सुनील परिहार ने विद्यार्थियों को स्वावलंबन कौशल विकास का महत्व समझाया। माली संस्थान के अध्यक्ष देवीचंद देवड़ा ने संस्थान का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में समाज के 1300 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जरूरतमंद 800 विद्यार्थियों को करीब 5 लाख रुपए की छात्रवृत्ति दी गई। ओमकुमारी गहलोत, अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी, नरेंद्र कच्छवाह, राजेंद्र कुमार गहलोत, बाबूलाल पंवार, रामचंद्र सोलंकी, ऊंकारधाम कच्छवाह, मांगीलाल, गुलाब, जुगल योगेश के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Note: News shared for public awareness with reference from the information provided at online news portals.